September 11, 2026 08:48:18
पंजाब के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में Fir, कांग्रेस नेता बाजवा बोले- वीडियो एडिट कर वायरल की, मजीठिया

पंजाब के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में Fir, कांग्रेस नेता बाजवा बोले- वीडियो एडिट कर वायरल की, मजीठिया की गिरफ्तारी पर पोस्ट की थी

Jul11,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 2 मंत्रियों पर चंडीगढ़ में FIR हुई है। ये FIR विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर हुई है। बाजवा ने आरोप लगाया कि AAP के नेताओं ने उनका वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया। इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई। इस शिकायत पर गुरुवार (11 जुलाई) को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में पंजाब AAP के प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पर FIR दर्ज की गई। बता दें कि बाजवा ने कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

25 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो डाली थी

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वे पंजाब में विपक्ष के नेता होने के नाते, राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और अवैधताओं के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने 25 जून 2025 को दोपहर 3:13 बजे अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। बाजवा ने कहा कि इस वीडियो में उन्होंने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी और विधायक गनीव कौर के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की थी। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी गनीव कौर के घर में घुसकर उनके बेडरूम तक पहुंच गए, जो न केवल असंवेदनशील था, बल्कि कानून के भी खिलाफ था। वीडियो में इस घटना की आलोचना की।

वीडियो को एडिट कर पेश किया गया

बाजवा ने कहा कि इस 3 मिनट 48 सेकेंड के वीडियो को आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स (एक्स और फेसबुक) पर एडिट कर के साझा किया गया। एडिट किए गए वीडियो में गनीव कौर का नाम और महिला विधायक के रूप में उनका संदर्भ हटा दिया गया। वीडियो को इस तरह पेश किया गया कि मैंने बिक्रम सिंह मजीठिया का समर्थन किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है। मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश है। AAP के सभी बड़े नेताओं ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर प्रचारित किया, जिससे लोगों में भ्रम फैलाया गया।

Fir-Against-2-Punjab-Ministers-In-Chandigarh-Congress-Leader-Bajwa-Said-Video-Was-Edited-And-Made-Viral-It-Was-Posted-On-Majithias-Arrest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं