September 11, 2026 06:44:40
सीएम मान का शिअद पर तंज, मजीठिया जैसों से बचाने के लिए खेल शुरू कर रहे, पंजाब में 3083 मॉडर्न खेल ग्

सीएम मान का शिअद पर तंज, मजीठिया जैसों से बचाने के लिए खेल शुरू कर रहे, पंजाब में 3083 मॉडर्न खेल ग्राउंड बनेंगे

Jul13,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चल रही जंग (अभियान) से निपटने के लिए अब युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा। पूरे पंजाब में 13 हजार गांव हैं। जिसके पहले चरण में 3083 गांवों में हाई वैल्यू ग्राउंड बनाए जाएंगे। इन सभी ग्राउंड के लिए ग्राउंड मैनेजर रखे जाएंगे, ताकि खेल के मैदानों की अच्छी से देखभाल हो पाए। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित अपनी आवास पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश युवाओं को व्यस्त रखने की है। हमारे यहां टैलेंट की कमी नहीं है। आज क्रिकेट का कप्तान शुभमन गिल, हॉकी के कप्तान हरमन व फुटबाल का कैप्टन भी पंजाबी है। जब मीडिया ने बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़ा सवाल किया तो इस पर सीएम ने कहा कि न तो उनका कनेक्शन कबड्डी से और न खेलों से है। उनसे बचाने के लिए तो खेल शुरू कर रहे हैं। वहीं, मीडिया को नसीहत दी कि नेताओं से जुड़े सवालों की जगह पंजाब की तरक्की से जुडे़ सभी सवाल पूछ लिया करो। उन्होंने किसी अन्य सवाल का जवाब नहीं दिया।

नशे से जंग के लिए पहल

सीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने खेलों की तरफ ध्यान नहीं दिया। बेहला मन शैतानी का घर होता है और वह गलत चीजों का शिकार हो जाता है। पंजाब ड्रग के दलदल में फंस गया है। हालांकि, बहुत सारे बच्चों ने खेलों में भी भाग लिया, लेकिन सभी को माहौल नहीं मिला। पंजाब के युवाओं को नशे से निकालना हमारा लक्ष्य है, लेकिन इसके लिए हमें विकल्प देना पड़ेगा, जिससे वे व्यस्त रहेंगे और दोबारा बुरी चीजों में नहीं फंसेंगे। इसका सबसे बढ़िया विकल्प खेल है। पंजाब पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार हर गांव में शानदार खेल ग्राउंड तैयार करेगी। पंजाब में 13 हजार गांव हैं। पहले चरण में 3083 ग्राउंड का काम शुरू करेंगे।

मेडल जीतने वाले खिलाड़ी देंगे कोचिंग

सीएम मान ने कहा कि इन ग्राउंड में आने वाले युवाओं को अच्छी कोचिंग मिलेगी। इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए सरकार ने खास योजना बनाई है। इस दौरान उन लोगों को सरकार नियुक्त करेगी, जो नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबलों में खेलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।


Cm-Mann-Taunts-Sad-They-Are-Playing-A-Game-To-Save-Themselves-From-People-Like-Majithia-3083-Modern-Sports-Grounds-Will-Be-Built-In-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं