पंजाब। पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज तीसरा दिन शुरू हो चुका है। संभावना है कि सरकार आज बेअदबी से जुड़े कानून का ड्राफ्ट पेश कर सकती है, हालांकि विधानसभा की कार्यसूची में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। सेशन दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। खास बात यह है कि आज प्रश्नकाल नहीं होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा पहले ही साफ कर चुके हैं कि स्पेशल सेशन में प्रश्नकाल शामिल नहीं किया जाता। सेशन की शुरुआत में निर्दलीय विधायक इंद्र प्रताप सिंह निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला रहे हैं। जिसका जवाब कैबिनेट मिनिस्टर बरिंदर गोयल ने दिया। इसके बाद वित्त विभाग की तरफ से पंजाब राज्य बीज निगम लिमिटेड की वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक की रिपोर्ट और पंजाब सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम, 2019 की धारा 63 के तहत जरूरी आदेश भी पेश किए जा सकते हैं। सरकार ने पहले ही सत्र की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आज बेअदबी कानून पर बड़ा ऐलान होता है या नहीं।
लोगों का 200 रुपए का फायदा होगा
पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स संशोधन बिल कांग्रेस सरकार के समय में शुरू किया गया था। इसमें जो व्यक्ति टैक्स भरता है, उसे हर महीने 200 रुपए टैक्स के रूप में सरकार को देना पड़ता था। कई लोगों और संस्थाओं ने उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद उन्होंने सीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद तय हुआ कि हर महीने की बजाय जो व्यक्ति साल में इकट्ठा टैक्स भर देगा, उसे 200 रुपए की छूट दी जाएगी। यानी कि अब उसे साल में 2400 रुपए की जगह 2200 रुपए भरने होंगे।
Third-Day-Of-Punjab-Vidhan-Sabha-Session-House-Adjourned-For-One-Hour-Development-Tax-Amendment-Bill-Passed-Flood-Threat-Discussed