September 10, 2026 05:59:50
पंजाब विधानसभा में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी बिल नहीं हुआ पास, Cm मान के प्रस्ताव पर सिलेक्ट कमेटी क

पंजाब विधानसभा में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी बिल नहीं हुआ पास, Cm मान के प्रस्ताव पर सिलेक्ट कमेटी को भेजा; 6 महीने बाद दोबारा पेश होगा

Jul15,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज चौथा व आखिरी दिन है। इसमें CM भगवंत मान की ओर से सोमवार 

 को पेश किए धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर बिल पर बहस हुई। हालांकि, बहस के बाद इसे पास नहीं किया गया, बल्कि CM मान के प्रस्ताव पर इसे सिलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया। अब सेलेक्ट कमेटी इस बिल पर काम करते हुए सभी धार्मिक संस्थाओं और लोगों से राय लेगी। इसके लिए 6 महीने का समय तय किया गया है। इसके बाद इस बिल को दोबारा विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल में चारों धर्मों के ग्रंथों की बेअदबी करने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान रखा गया है। वहीं, बिल पर CM भगवंत मान ने कहा कि इसे नमोशी (अपमान या बदनामी) वाला बिल न कहा जाए। यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। अब सदन में नशे के मुद्दों पर बहस हो रही है। इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।


बाजवा बोल- बिल में ग्रंथ चोरी का जिक्र नहीं

बहस पर बोलते हुए विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ऐसे बिल पर गहन अध्ययन की जरूरत होती है। इसमें ग्रंथ चोरी होने का जिक्र नहीं है। इसमें कहा गया है कि मामले की जांच DSP लेवल से नीचे का अधिकारी नहीं करेगा, लेकिन इसके लिए जांच का 30 दिन का फिक्स टाइम होना चाहिए। उन्होंने कहा- अगर जांच पूरी नहीं होती है तो 15 दिन का टाइम बढ़ाने का अधिकार SSP के स्तर पर होना चाहिए। इसके बाद जांच बढ़ाने के लिए DGP को परमिशन देने का अधिकार होना चाहिए। अगर जांच गलत पाई जाती है तो अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोई धार्मिक प्रदर्शन सार्वजनिक होता है तो वहां पर गोली नहीं चलनी चाहिए।


बहस से पहले अरदास हुई

बहस से पहले विधानसभा में अरदास की गई। बहस के लिए 2 घंटे का टाइम रखा गया था। इसमें कांग्रेस को 16 मिनट, AAP को 1 घंटा 35 मिनट, अकाली दल के लिए 3 मिनट, बीजेपी को 2, बसपा को 2 मिनट व निर्दलीय के लिए 2 मिनट का टाइम दिया गया। हालांकि, साढ़े 12 बजे समय पूरा होने के बाद भी बिल पर बहस जारी रही। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास 117 में से 93 MLA हैं। यह कानून तभी बनेगा, जब राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलेगी।

The-Bill-On-Desecration-Of-Religious-Texts-Was-Not-Passed-In-The-Punjab-Assembly-Sent-To-The-Select-Committee-On-The-Proposal-Of-Cm-Mann-Will-Be-Presented-Again-After-6-Months



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं