September 11, 2026 00:43:28
पंजाब में Ias-pcs अधिकारियों के तबादले, पीसीएस विकास हीरा एसीए ग्लाडा नियुक्त, 9 अफसरों को दी गई नई

पंजाब में Ias-pcs अधिकारियों के तबादले, पीसीएस विकास हीरा एसीए ग्लाडा नियुक्त, 9 अफसरों को दी गई नई जिम्मेदारी

Jul17,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गुरुवार को कई जिलों और विभागों में कार्यरत IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 9 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, प्रभावशाली व उत्तरदायी बनाना है। इसमें अरविंद कुमार एमके (IAS) को डायरेक्टर, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स के अतिरिक्त अब स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी तथा डायरेक्टर जनरल, स्कूल एजुकेशन का प्रभार सौंपा गया है। गिरीश दयालान (IAS) को अब रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज बनाया गया है। वे पहले स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग में डायरेक्टर जनरल थे। हरप्रीत सिंह सूदन (IAS) को स्पेशल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के साथ-साथ अब स्पोर्ट्स और यूथ सर्विसेज विभाग का डायरेक्टर तथा उच्च शिक्षा विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश कुमार पोपली (PCS) को अब एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी के साथ-साथ ग्रेटर मोहाली एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), SAS नगर का एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है। अमित सरीन (PCS) को जॉइंट सेक्रेटरी, डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर के साथ-साथ पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। अंकुर महिंद्रो (PCS) को एसडीएम मुकेरियां बनाया गया है। विकास हीरा (PCS) को लुधियाना एरिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। हरजोत कौर (PCS), जो फिरोजपुर में असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) थीं, अब पटियाला की एसडीएम होंगी। गुरदेव सिंह धाम (PCS), जो पटियाला के एसडीएम थे, अब फिरोजपुर में मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी और असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) का कार्यभार संभालेंगे।

पंजाब में Ias-pcs अधिकारियों के तबादले, पीसीएस विकास हीरा एसीए ग्लाडा नियुक्त, 9 अफसरों को दी गई नई पंजाब में Ias-pcs अधिकारियों के तबादले, पीसीएस विकास हीरा एसीए ग्लाडा नियुक्त, 9 अफसरों को दी गई नई

Ias-Pcs-Officers-Transferred-In-Punjab-Pcs-Vikas-Hira-Appointed-Aca-Glada-9-Officers-Given-New-Responsibilities



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं