पंजाब। पंजाब में गोल्डन टेंपल को 9 धमकी भरी ई-मेल्स के बाद अब शरारती तत्वों ने अमृतसर एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। बीते दिन अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक ई-मेल भेजी गई। जिसमें बम से उड़ाने की बात कही गई। हैरानी की बात है कि इस ई-मेल का पैटर्न भी वैसा ही था, जैसा गोल्डन टेंपल को भेजी गई धमकियों का था। स्पष्ट है कि ये भी वही ग्रुप है, जो पहले गोल्डन टेंपल को थ्रेट भेज रहा था। ई-मेल मिलने के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी एयरपोर्ट अथॉरिटी से जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सैल को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
एक नहीं, संगठन है इसके पीछे
इस पूरी घटना के पीछे एक व्यक्ति नहीं, पूरा संगठन या शातिर आईटी शिक्षित वर्ग काम कर रहा है। वे पुलिस के साइबर सैल के काम करने के तरीकों से भी वाकिफ है और बचने के रास्ते भी जानता है। ये संगठन एक जगह नहीं, अलग-अलग जगहों पर बैठ इस घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस भी मान रही है कि आरोपी डार्क नेट का प्रयोग कर हैं। इसमें IP ऐड्रैस को खोजा नहीं जा सकता। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डार्क नेट के कारण IP एड्रेस की लोकेशन अलग-अलग देशों की दिखाई जा रही है। आरोपी इतने शातिर हैं कि पहले वे आउटलुक से ई-मेल भेज रहे थे, लेकिन अब जो ई-मेल आ रही हैं, वे हॉटमेल से भेजी जा रही हैं।
After-9-Threats-To-Golden-Temple-Threat-To-Airport-E-Mail-Sent-To-Amritsar-Saying-Bomb-Will-Be-Blown-Up-Threat-Pattern-Same-As-Before