September 10, 2026 07:14:02
आम आदमी क्लीनिक पर भी होगा कुत्ते काटने का इलाज:पंजाब सेहत विभाग फ्री इंजेक्शन मुहैया करवाएगा, पहले

आम आदमी क्लीनिक पर भी होगा कुत्ते काटने का इलाज:पंजाब सेहत विभाग फ्री इंजेक्शन मुहैया करवाएगा, पहले सिविल अस्पताल में थी सुविधा

Jul27,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के आम आदमी क्लिनिक में अब कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार ने आम आदमी क्लिनिक पर भी एंटी रेबीज वैक्सीन मुहैया करवाने का फैसला लिया है। कुछ जिलों में यह वैक्सीन पहुंच गई है, जबकि कुछ जिलों में जल्दी ही पहुंच जाएगी। सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाए। वहीं, उन्होंने कहा है कि अपने जानवरों की वैक्सीन भी सही समय पर करवाए, ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह सुविधा पहले जिला, सब डिवीजन व सामुदायिक केंद्रों पर ही मिलती थी। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। ऐसे में काफी समय से मांग की जा रही थी कि यह सुविधा आम आदमी क्लिनिक में भी मिलनी चाहिए, ताकि लोग अपने घरों के पास ही अपना बेहतर इलाज जरवाए। मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि उनके यहां पर यह सुविधा शुरू हो गई है। सभी 40 आम आदमी क्लिनिक पर वैक्सीन पहुंच गई। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है जानवर के काटने के बाद पहले, तीसरे, सातवें और 28वें दिन टीकाकरण जरूरी है। रेबीज 100% जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर इलाज से 100% रोकी जा सकती है। सभी क्लीनिकों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद है, ताकि तेज और प्रभावी इलाज सुनिश्चित किया जा सके।

Dog-Bite-Treatment-Will-Also-Be-Available-At-Aam-Aadmi-Clinic-Punjab-Health-Department-Will-Provide-Free-Injections-Earlier-This-Facility-Was-Available-At-Civil-Hospital



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं