September 10, 2026 00:56:52
रिश्वतखोरी का ढांचा तोड़ने को तहसीलों से रजिस्ट्री क्लर्क हटाने की तैयारी, नई भर्तियां होंगी

रिश्वतखोरी का ढांचा तोड़ने को तहसीलों से रजिस्ट्री क्लर्क हटाने की तैयारी, नई भर्तियां होंगी

Aug2,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 पंजाब में रजिस्ट्रियां करवाने वाले लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है दरअसल, पंजाब सरकार ने तहसीलों में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्कों को हटाने और रिश्वतखोरी के गठजोड़ को तोड़ने के लिए एक नई मुहिम शुरू की है, जो निश्चित रूप से सराहनीय कदम माना जा रहा है। रजिस्ट्री क्लर्कों द्वारा वर्षों से संपत्तियों की रजिस्ट्री के दौरान बनाए गए रिश्वतखोरी के ढांचे ने न केवल सरकारी नीतियों को ठेस पहुंचाई, बल्कि आम जनता में भी रिश्वतखोरी के ड़र को बढ़ाया। इसलिए इन क्लर्कों को हटाकर नई नियुक्तियों के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी बनाना सरकार की नीति की दृढ़ पहचान है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, तहसीलों में जिन रजिस्ट्री कर्मचारियों ने 7 साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें तुरंत हटाकर उनकी रिपोर्ट की जाएगी। इसके अलावा, इन कर्मचारियों को रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार की सहायता के लिए तैनात किया जाएगा।

जारी पत्र मुताबिक आगामी 6 महीनों में नए नियुक्त कर्मचारी रजिस्ट्री क्लर्क की परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, जिससे यह नया ढांचा योग्यता और नैतिकता पर आधारित होकर मजबूत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने सिलेबस की जगह अब नया और आधुनिक पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया और अधिक प्रभावशाली होगी। विधायक चड्ढा ने कहा कि यह निर्णय भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की ओर माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही लहर का हिस्सा है। यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि जनता में एक नया विश्वास जगाने की कोशिश है।

Preparations-Are-Being-Made-To-Remove-Registry-Clerks-From-Tehsils-To-Break-The-Corruption-System-New-Recruitments-Will-Be-Done

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026