September 10, 2026 01:55:02
Syl को लेकर दिल्ली में हुई बैठक, Cm मान का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ट्रंप कुछ ट्वीट ना करे, तो पानी मि

Syl को लेकर दिल्ली में हुई बैठक, Cm मान का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ट्रंप कुछ ट्वीट ना करे, तो पानी मिल जाएगा

Aug5,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार फिर दिल्ली में पंजाब CM भगवंत मान और हरियाणा CM की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुआई में मीटिंग हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कस दिया। CM मान ने कहा कि अगर इंडस ट्रीटी रद्द रहे तो पानी की समस्याएं हल हो जाएंगी। झगड़ा सिर्फ 2-3 MAF का है, लेकिन इससे 24 MAF पानी आ जाएगा। ट्रंप कुछ ऐसा ट्वीट ना कर दें कि ट्रीटी थी, वो बहाल कर दी मैने। ट्रीटी रद्द रहे तो हमें पानी मिल जाएगा। इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि कुछ चीजें सुलझ रही हैं। बातचीत कुछ कदम आगे बढ़ी है। हमें तो विरासत में मिला है, लेकिन दोनों राज्यों के लिए ये मुद्दा नासूर बन चुका है। आज की बातचीत में कुछ पॉइंट‌ निकले हैं, जिससे कुछ रास्ता निकल सकता है। सीएम मान ने कहा कि 5वें मोड़ की बैठक हुई। जिसमें सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आज अच्छे माहौल में बातचीत हुई। 13 अगस्त को सुनवाई की तारीख है। माननीय अदालत ने कहा था कि अगर बैठ कर बातचीत होती है तो बेहतर होगा। अभी तो बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 13 से पहले एक बार फिर मिलेंगे। उम्मीद पर दुनिया कायम है और मुझे उम्मीद है कि मैं पंजाब का पक्ष रखने में कायम रहा और केंद्र सरकार उसे समझेगी। हम फूड बॉल हैं, जिसके लिए पानी चाहिए। 25 साल बाद रिपेरियन लॉज पर विचार होना चाहिए।



जानें पिछली बैठक में क्या हुआ था

पिछली बैठक 9 जुलाई को हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शर्त रख दी थी। सीएम मान ने कहा था कि कि उन्हें पानी देने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन शर्त ये है कि पहले पंजाब को रावी का पानी मिले। SYL पर पंजाब का स्टैंड स्पष्ट है। ये नहीं बनेगी। हरियाणा हमारा भाई है, हमें पानी मिलने पर आगे पानी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। मीटिंग से पहले CM मान और CM सैनी ने गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया था। सीआर पाटिल की अगुआई में दोनों स्टेट के CM की ये पहली मीटिंग हुई और पॉजिटिव माहौल में बात हुई थी। मान ने मीटिंग के बाद मीडिया से कहा कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। हरियाणा CM ने भी कहा कि मीटिंग सार्थक रही। पंजाब-हरियाणा दोनों भाई हैं। दोनों का एक ही बेहड़ा (आंगन) है। इस मुद्दे का रास्ता निकालने का काम किया जा रहा है।

Meeting-Held-In-Delhi-Regarding-Syl-Cm-Mann-Taunts-Pm-Modi-Says-If-Trump-Does-Not-Tweet-Anything-We-Will-Get-Water



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026