September 11, 2026 07:23:48
लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ एक और Aap नेता का इस्तीफा, ब्लॉक प्रधान गुरप्रीत थराज ने छोड़ी पार्टी, कि

लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ एक और Aap नेता का इस्तीफा, ब्लॉक प्रधान गुरप्रीत थराज ने छोड़ी पार्टी, किसान विरोध से पार्टी में बढ़ी नाराजगी

Aug6,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर उठ रहा विरोध अब आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर भी गहराने लगा है। जहां किसान संगठन और विपक्षी पार्टियां पहले से ही इस पॉलिसी का विरोध कर रही थीं, वहीं अब AAP के नेता भी इससे नाराजगी जताने लगे हैं। मोगा के बाघा पुराना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह चहल थराज ने ब्लॉक प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस नीति को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। गुरप्रीत सिंह चहल बाघा पुराना एरिया में युवाओं और गांव स्तर पर काफी पकड़ रखते हैं। जिसके चलते उनका इस्तीफा पंजाब सरकार के लिए बड़ा झटका है।

पहले भी दीदारेवाला ने किया था इस्तीफा

इससे पहले मोगा के योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारेवाला ने भी इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकती है। किसान संगठनों का आरोप है कि यह पॉलिसी किसानों को उनकी ही जमीन से बेदखल कर देगी और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को फायदा पहुंचाएगी। वहीं, विपक्षी पार्टियां इसे आम आदमी पार्टी सरकार की किसान विरोधी नीति बता रही हैं। AAP के अंदर नेताओं के इस्तीफे यह संकेत दे रहे हैं कि पार्टी के भीतर भी इस पॉलिसी को लेकर असहमति बढ़ रही है। अब देखना होगा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है, क्योंकि किसानों और अपने ही नेताओं के बढ़ते विरोध ने सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Another-Aap-Leader-Resigns-Against-Land-Pooling-Policy-Block-Pradhan-Gurpreet-Tharaj-Leaves-The-Party-Resentment-Grows-In-The-Party-Due-To-Farmer-Protest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं