September 10, 2026 05:54:57
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में झगड़ा: कोर्ट अफसर बोले- जज के गनमैन ने पिस्टल तानी; Asi ने कहा-

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में झगड़ा: कोर्ट अफसर बोले- जज के गनमैन ने पिस्टल तानी; Asi ने कहा- मुझसे बदतमीजी की

Aug6,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में बुधवार को कोर्ट अफसर और जज के गनमैन के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि गनमैन ने कोर्ट अफसर पर पिस्टल तान दी। वहीं गनमैन का कहना है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। विवाद होता देख कोर्ट में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर 3 से पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ने एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। विवाद ड्यूटी को लेकर हुआ था। पुलिस ने कोर्ट अफसर और गनमैन का मेडिकल करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट अफसर दलविंदर सिंह ने बताया कि ड्यूटी को लेकर मैंने ASI दिलबाग सिंह से बात की थी। तभी उसने मुझसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। वह कुछ ही देर में हाथापाई पर उतर आया। उसी दौरान उसने अपनी पिस्टल निकाल कर मुझ पर तान दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दिलबाग सिंह को पकड़कर मुझे बचाया। दलविंदर ने आगे बताया कि मेरी ड्यूटी है कि मुझे चेक करना होता है कि किस जज के साथ कौन सा गनमैन है, घर पर कितने गनमैन हैं और आज किसकी छुट्टी है। उसकी गैरहाजिरी में दूसरा कौन ड्यूटी देने आएगा। ये कहा जा सकता है कि जज की सुरक्षा का पूरा जिम्मा मेरा ही है और उसी को लेकर मुझे पूछताछ करनी पड़ती है।

गनमैन बोला- मैंने पिस्टल नहीं निकाली

ASI दिलबाग सिंह ने कहा कि पहले दलविंदर सिंह ने मुझसे बदतमीजी से बात की। मैंने उससे कहा कि मुझसे बदतमीजी से मत बोलिए, लेकिन वह नहीं माना। मैंने उस पर कोई पिस्टल नहीं तानी। मुझ पर ये झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मैं किसी काम से अंदर जा रहा था, तभी दलविंदर ने मुझे बुलाया था। बता दें कि हाईकोर्ट के अंदर जिस जगह पर मारपीट व पिस्टल तानने की घटना घटने का दावा किया गया है, वहां पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि कोर्ट अफसर दलविंदर सिंह सच बोल रहे हैं या गनमैन दिलबाग सिंह की बात सही है।

Fight-In-Punjab-And-Haryana-High-Court-Premises-Court-Officer-Said-Judges-Gunman-Pointed-A-Pistol-At-Him-Asi-Said-He-Misbehaved-With-Me



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं