September 11, 2026 07:33:51
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची गाड़ियां, शिमला में तेज बारिश, नारकंडा-शिलारू में बाढ़,

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची गाड़ियां, शिमला में तेज बारिश, नारकंडा-शिलारू में बाढ़, मानसून में 202 लोगों की मौत

Aug8,2025 | Enews Team | Shimla

शिमला। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर के वक्त भारी लैंडस्लाइड हो गया। मंडी के झिंडी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई। इससे फोरलेन वाहनों के लिए बंद हो गया है। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की मशीनरी सड़क की बहाली में जुटी हुई है। मगर यहां पर बार बार लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं मंडी जिला की ही धर्मपुर-बनवारकलां-मढ़ी सड़क पर भी आज दोपहर के वक्त पूरा पहाड़ गिरा गया। इस दौरान सड़क बहाली में जुटे जेसीबी ऑपरेटरों ने भागकर जान बचाई। यह सड़क दो दिन से बंद पड़ी थी। आज दिन में इसकी बहाली का काम चल रहा था। पहाड़ गिरने का आभास होते ही जेसीबी ऑपरेटर मौके से भाग निकले। वहीं दोपहर बाद शिमला जिला के शिलारू और नारकंडा में भारी बारिश हुई। इससे शिलारू मंडी के पीछे पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी आ गया। नारकंडा व आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर बाद भारी बारिश से सड़कों, रास्तों और लोगों के बगीचों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले रात 10 बजे तक बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे लैंडस्लाइड, जल भराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई भागों में अगले पांच दिन बारिश जारी रहेगी। खासकर 10 और 11 अगस्त को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस 10 अगस्त को ऊना, कांगड़ा, मंडी और सोलन जिला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Mountain-Fell-On-Chandigarh-Manali-Four-Lane-Vehicles-Narrowly-Escaped-Heavy-Rain-In-Shimla-Flood-In-Narkanda-Shilaru-202-People-Died-In-Monsoon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं