September 11, 2026 02:21:34
अमृतसर-कटरा पहली वंदे भारत कल से शुरु, Pm मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई, सफर 5 घंटे 35 मिनट का, मंगल

अमृतसर-कटरा पहली वंदे भारत कल से शुरु, Pm मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई, सफर 5 घंटे 35 मिनट का, मंगलवार छोड़कर रोज चलेगी

Aug10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा जाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। 11 अगस्त से आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन उत्तर रेलवे के तहत चलेगी और मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। अमृतसर से कटरा का सफर सिर्फ 5 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा, जिससे श्रद्धालुओं को तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला विकल्प मिलेगा। ट्रेन का नंबर 26405/26406 होगा और इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी होकर कटरा तक होगा। इससे पहले दिल्ली-कटरा और कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जो यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई हैं। नई ट्रेन के शुरू होने से अमृतसर और आसपास के जिलों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह परियोजना 2019 में पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुई थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इन ट्रेनों को समय-समय पर लॉन्च किया गया।

Amritsar-Katra-First-Vande-Bharat-Starts-Tomorrow-Pm-Modi-Flagged-Off-Online-Journey-Of-5-Hours-35-Minutes-Will-Run-Daily-Except-Tuesday

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं