September 10, 2026 06:59:12
पंजाब में कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला टला, लुधियाना-बठिंडा समेत कई जिलों में तैयारी थी; इस साल स्टैं

पंजाब में कलेक्टर रेट बढ़ाने का फैसला टला, लुधियाना-बठिंडा समेत कई जिलों में तैयारी थी; इस साल स्टैंप-रजिस्ट्रेशन से 7,000 करोड़ का टारगेट

Aug13,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने के बाद अब कलेक्टर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को भी फिलहाल स्थगित कर दिया है। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही थी और इसके लिए जिलों से रिपोर्ट भी आ चुकी थी, लेकिन लोगों में नाराजगी से बचने के लिए फिलहाल इसे टाल दिया गया है। सरकार ने इस वर्ष स्टैंप और रजिस्ट्रेशन से 7,000 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष के 5,750 करोड़ रुपए से अधिक है। जिन क्षेत्रों में कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव था, उनमें लुधियाना और बठिंडा भी शामिल हैं। इससे पहले सरकार 12 जिलों फाजिल्का, बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, संगरूर, मोगा, कपूरथला, मालेरकोटला, जालंधर और फरीदकोट में 5% से 50% तक कलेक्टर रेट बढ़ा चुकी है, जिनमें अमृतसर के कुछ क्षेत्रों में बढ़ोतरी ज्यादा रही है।

पहले अप्रैल में लागू होते थे रेट

जमीन के कलेक्टर रेट जिला प्रशासन द्वारा तय किए जाते हैं। यह जिले के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग होते हैं। यह जमीन की बाजार कीमत के हिसाब से होते हैं। जमीन वह न्यूनतम कीमत है, जिस पर कोई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी खरीदार को बेची जाती है। वैसे तो पंजाब में पहले अप्रैल के शुरू में प्रॉपर्टी रेट लागू हो जाते थे, लेकिन कोरोना काल के बाद से इसमें थोड़े बदलाव हुए हैं। कई बार तो रेट बढ़ाए ही नहीं गए। कलेक्टर रेट बढ़ने का असर सरकार के राजस्व पर साफ देखने को मिलता है। इसी हिसाब से रजिस्ट्री की कीमत निकलती है।


The-Decision-To-Increase-Collector-Rate-In-Punjab-Was-Postponed-Preparations-Were-On-In-Many-Districts-Including-Ludhiana-Bathinda-Target-Of-7000-Crores-From-Stamp-Registration-This-Year



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं