September 10, 2026 07:00:55
रैपर बादशाह के क्लब पर धमाका करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा, गोल्डी बराड़ से जुड़ा था; चंडीगढ़

रैपर बादशाह के क्लब पर धमाका करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से पकड़ा, गोल्डी बराड़ से जुड़ा था; चंडीगढ़ के दो क्लबों पर विस्फोट हुए

Aug13,2025 | Enews Team | Mohali

मोहाली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2024 में चंडीगढ़ स्थित रैपर और गायक बादशाह के नाइट क्लब के बाहर हुए बम धमाकों के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले दीपक हैं, जिन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, दीपक कथित तौर पर कनाडा में छिपे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी संपर्क में था। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य माना जाता था, जिसने इस बम हमले की जिम्मेदारी एक कथित फेसबुक पोस्ट के जरिए ली थी। हालांकि अब गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग से अलग हो गया है। पुलिस का मानना है कि दीपक न केवल इस हमले में शामिल था, बल्कि उसने पूरी साजिश को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंडीगढ़ में 26 नवंबर को हुआ था क्लब पर हमला

यह घटना 26 नवंबर 2024 की है, जब चंडीगढ़ के दो लोकप्रिय नाइट क्लबों के बाहर बम धमाके हुए। पहला धमाका सेक्टर-26 स्थित सेविल बार एंड लाउंज के बाहर हुआ, जो बादशाह की मालिकाना हक वाला क्लब है। दूसरा धमाका डी ओरा क्लब के बाहर हुआ, जो स्थानीय कारोबारियों के स्वामित्व में है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक को क्लबों की ओर बम फेंकते और फिर वहां से तेजी से भागते हुए देखा गया। सौभाग्य से, इन धमाकों में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।


पहले भी बादशाह के क्लब पर हो चुका था हमला

बादशाह के सेविल बार एंड लाउंज पर यह पहली आपराधिक वारदात नहीं थी। इससे पहले भी क्लब के बाहर फायरिंग की घटना हो चुकी है। उस समय पुलिस ने मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा था और क्लब की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वर्तमान बम धमाकों की घटना को भी पुलिस इसी कड़ी से जोड़कर देख रही है। धमाके के कुछ घंटे बाद ही तब लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट के जरिए धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ ने पोस्ट में क्लब मालिकों को चेतावनी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक यह हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश से ज्यादा गैंग के वर्चस्व और डर का माहौल बनाने के मकसद से किया गया था।

Rapper-Badshahs-Club-Bomber-Arrested-Caught-From-Delhi-Was-Associated-With-Goldie-Brar-Blasts-Took-Place-At-Two-Clubs-In-Chandigarh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं