September 10, 2026 03:59:06
सिसोदिया के वीडियो पर पंजाब में सियासी बवाल, बोले- 2027 में चुनाव जीतने को साम, दाम, दंड, भेद, सच-झू

सिसोदिया के वीडियो पर पंजाब में सियासी बवाल, बोले- 2027 में चुनाव जीतने को साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, लड़ाई-झगड़ा, जो करना पड़े, करेंगे

Aug16,2025 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के एक वीडियो पर बवाल मच गया है। 13 अगस्त को मोहाली में हुई महिला विंग की वर्कशॉप में उन्होंने कहा कि 2027 को चुनाव जीतने के लिए हम कुछ भी करेंगे। यह वीडियो AAP ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी डाला है। सिसोदिया वीडियो में कह रहे हैं- AAP के सभी काम लेकर महिला टीम घर-घर जाएगी। महिला विंग का असली पड़ाव है, 2027 का चुनाव जितवाना। 2027 के चुनाव जितवाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, क्वेश्चन-आंसर, लड़ाई-झगड़ा जो करना पड़े, करेंगे। क्या आप लोग तैयार हैं? कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी बैठे हुए हैं। सिसोदिया के इस बयान के बाद भगवंत मान कुर्सी पर बैठे हुए अमन अरोड़ा की तरफ देखकर हंसते हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल के प्रधान व पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने चुनाव आयोग को एक्शन लेने को कहा है। उन्होंने सिसोदिया की जमानत रद्द करने की भी मांग की। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि यह दिल्ली नहीं है, पंजाबी रगड़कर रख देंगे। कांग्रेस MLA परगट सिंह ने कहा कि AAP के ये इरादे पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य के लिए खतरनाक हैं।

Political-Uproar-In-Punjab-Over-Sisodias-Video-He-Said-To-Win-The-Elections-In-2027-We-Will-Do-Whatever-It-Takes-Be-It-Sam-Daam-Dand-Bhed-Truth-Lie-Fight-Quarrel



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026