लुधियाना। भारत के सभी टोल प्लाजा में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। यह पास 3,000 रुपए में मिलेगा और बीती रात से सभी टोल प्लाजा पर लागू हो गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के इस पास से लोग सालभर में 200 ट्रिप कर सकेंगे। की वैधता एक साल की होगी। यदि 200 ट्रिप पूरी न भी हों, तो पास स्वयं समाप्त हो जाएगा। पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर अब केवल 30 रुपए देकर पार किया जा सकेगा, जिसमें एक तरफ जाने का चार्ज 15 रुपए होगा।
जानकारी देते हुए टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजेर विपन ने कहा कि लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है। लोग लगातार राज मार्ग ऐप पर पास बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की आधी रात से यह योजना पूरे देश में लागू हो गई। पहले लुधियाना से जालंधर तक जाने के 345 रुपए आने जाने के लगते थे, लेकिन अब राज मार्ग से पास बनवाने पर मात्र 30 रुपए लगेंगे। जनता के लिए ये बहुत ही राहतपूर्ण कार्य है। 200 ट्रिप का मतलब यह है कि यदि आपने एक बार टोल पार किया तो उसे एक ट्रिप गिना जाएगा। इस योजना की ब्रांडिंग के लिए विज्ञापन पर्चे छपवाए गए हैं। टोल पर फ्लेक्स भी लगवाई गई है। वाहन चालकों को हमारे कर्मचारी भी जागरूक कर रहे है। प्रत्येक कार ड्राइवर को विज्ञापन के पर्चे बांटे जा रहे हैं।
Fastag-Scheme-Implemented-In-The-Country-Private-Cars-Can-Cross-200-National-Tolls-By-Paying-Rs-3000-Annually