September 10, 2026 04:47:27
अमेरिका ने भारतीय ट्रक ड्राइवरों का वीजा रोका, मंत्री बोले-नागरिकों की जान को खतरे में; पंजाबी ड्राइ

अमेरिका ने भारतीय ट्रक ड्राइवरों का वीजा रोका, मंत्री बोले-नागरिकों की जान को खतरे में; पंजाबी ड्राइवर के ट्रक से हुई थी तीन मौत

Aug22,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमेरिका के फ्लोरिडा में पंजाब ट्रक ड्राइवर के गलत य-टर्न से हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने व्यवसायिक ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्क वीजा जारी करना तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा- तत्काल प्रभाव से हम व्यवसायिक ट्रक चालकों के लिए सभी वर्कर वीजा जारी करना रोक रहे हैं। विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या, जो अमेरिका की सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चला रहे हैं, अमेरिकी नागरिकों की जान को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को कमजोर कर रही है।

फ्लोरिडा हादसा बना वजह

पिछले सप्ताह फ्लोरिडा में एक बड़ा हादसा हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि एक सेमी ट्रक का ड्राइवर सड़क पर अचानक गलत तरीके से यू-टर्न लेता है। उसी समय सामने से आ रही मिनी वैन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और बुरी तरह उसके नीचे घुस गई। इस ट्रक को 28 वर्षिय हरजिंदर सिंह चला रहा था। जांच में आया कि वे अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा था। इस दुर्घटना में मिनी वैन चला रहे 30 वर्षीय युवक, उसके साथ बैठी 37 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष – तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वैन बुरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई थी। हरजिंदर सिंह के एक गलत यू-टर्न के कारण अमेरिकी सरकार ने तत्काल प्रभाव से व्यवसायिक ट्रक चालकों के लिए वीजा पर रोक लगा दी है। यह पहली बार है जब एक व्यक्ति की गलती पर पूरे सेक्टर पर असर पड़ा।

America-Stopped-The-Visa-Of-Indian-Truck-Drivers-The-Minister-Said-Lives-Of-Citizens-Are-In-Danger-Three-People-Died-Due-To-The-Truck-Of-A-Punjabi-Driver



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026