September 10, 2026 01:24:15
भाखड़ा डैम के दो गेट खोले, पठानकोट- जम्मू फ्लाईओवर बहा, पंजाब में बारिश का अलर्ट

भाखड़ा डैम के दो गेट खोले, पठानकोट- जम्मू फ्लाईओवर बहा, पंजाब में बारिश का अलर्ट

Aug25,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में सोमवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद अब भाखड़ा डैम के गेट भी 2-2 फीट खोल दिए गए हैं। दरअसल, भाखड़ा बांध का वाटर लैवल 1668.57 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1680 फी से तकरीबन 11 फीट ही नीचे है। हालांकि सतलुज में अभी हालात सामान्य बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश के बाद रणजीत सागर डैम में जलस्तर खतरे के निशान 527 मीटर पर पहुंच गया है। जिसके चलते अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं, रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है और पठानकोट से अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट के स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखा गया है। वहीं, पठानकोट को हिमाचल से जोड़ने वाला पुराना चक्की पुल भी गिर गया। इसके साथ-साथ जम्मू-पठानकोट मार्ग पर सहर खड्ड पर बना पुल भी टूट गया है। अजनाला में लोगों को नदी के पास जाने से मना किया गया है। गुरदासपुर में रावी, उज्ज और चक्की नदियों में पानी बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। दीनानगर में रावी और उज्ज नदियों के संगम स्थल मकौड़ा पत्तन पर बाढ़ आ गई है और पाकिस्तान सीमा से लगे सात गांवों तूर, चेबे, मम्मी चक्क रंगा, भरियाल, लसियान, झूंबर और कजला का बाकी इलाके से संपर्क टूट गया है।

Two-Gates-Of-Bhakra-Dam-Opened-Pathankot-Jammu-Flyover-Washed-Away-Rain-Alert-In-Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026