September 10, 2026 00:56:57
रिमांड को लेकर मजीठिया की याचिका वापस:हाईकोर्ट में नए सिरे से दायर करेंगे; नाभा जेल में पूछताछ, 40 ह

रिमांड को लेकर मजीठिया की याचिका वापस:हाईकोर्ट में नए सिरे से दायर करेंगे; नाभा जेल में पूछताछ, 40 हजार पन्ने की चार्जशीट दायर

Aug26,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका पर 26 अगस्त पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मजीठिया के वकीलों ने रिमांड और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली। इसके बाद अदालत ने इस केस का निपटारा कर दिया। अब उनकी ओर से नई याचिका दाखिल की जाएगी। बता दें कि मजीठिया को विजिलेंस ने गिरफ्तार किए दो महीने हो चुके हैं और वह इस समय न्यू नाभा जेल में बंद हैं। विजिलेंस ब्यूरो इस केस में मजीठिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। 23 अगस्त को विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में दायर की। इस चार्जशीट में 200 गवाहों और 700 करोड़ की बेनामी संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। सरकारी वकील का कहना है कि इसमें 400 से अधिक बैंक खातों का जिक्र है, जिनका पिछले 10 साल का रिकॉर्ड खंगाला गया है। बिक्रम मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले के अलावा 2021 में कांग्रेस सरकार के समय दर्ज किए गए एनडीपीएस केस की भी जांच तेज हो गई है। इस मामले में गठित एसआईटी ने नाभा जेल पहुंचकर मजीठिया से पूछताछ की। वहीं, मजीठिया के वकीलों का कहना है कि वे पूरे केस का गहराई से अध्ययन करेंगे।

Majithias-Petition-Regarding-Remand-Withdrawn-Will-File-Afresh-In-The-High-Court-Interrogation-In-Nabha-Jail-40-Thousand-Page-Charge-Sheet-Filed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026