September 11, 2026 03:45:05
12 जिलों में बाढ़, ऑरेंज अलर्ट जारी, Pm का Cm को फोन; मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई, भाखड़ा का जलस्तर बढ़ा,

12 जिलों में बाढ़, ऑरेंज अलर्ट जारी, Pm का Cm को फोन; मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई, भाखड़ा का जलस्तर बढ़ा, केंद्र से पैकेज मांगा

Sep2,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, एसएएस नगर, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल है। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, भाखड़ा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र तीन फीट नीचे रह गया है। सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि राहत और बचाव का काम तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तबाही को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना चाहिए ताकि किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और आम लोगों को तुरंत मदद मिल सके। सीएम भगवंत मान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक उच्च-स्तरीय बैठक बुला ली है। इसमें बाढ़ प्रबंधन को लेकर फैसले लिए जाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. रवजोत सिंह ने अपने एक पूरे साल का वेतन दान दे दिया है। जिला रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में नंगल भाखड़ा फीडर नहर (जो राजस्थान और हरियाणा को जाती है) में कुल 12 जगह धंसने की स्थिति सामने आई है। समय रहते लोगों व प्रशासन ने मिलकर स्थिति को संभाला।

वित्त मंत्री ने मांगे 60 हजार करोड़ 

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार से 60 हजार करोड़ रुपए जारी करने की मांग की है। चीमा ने कहा कि पंजाब दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आपदा का सामना कर रहा है, जिससे लगभग 1,300 गांव प्रभावित हुए हैं और लाखों लोग संकट में हैं। बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसल, पानी में डूबी हुई है, जिसके चलते कटाई से कुछ सप्ताह पहले ही किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके साथ ही, पशुधन की बड़े पैमाने पर हुई मौतों ने ग्रामीण परिवारों को गहरा आर्थिक झटका दिया है।

भाखड़ा का जलस्तर फिर बढ़ा भाखड़ा डैम

पिछले 24 घंटों में जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जो 2.40 फीट तक बढ़ गया है। सोमवार सुबह, जलस्तर 1675.08 फीट तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा 1680 फीट से केवल 5 फीट नीचे है। सतलुज नदी से पानी की आवक 1.9 लाख क्यूसेक तक पहुंच गई है, जो पिछले कई दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक है। पानी की निकासी लगभग 53,000 क्यूसेक रही, लेकिन आवक निकासी से कहीं अधिक होने के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

पोंग डैम की अधिकतम सीमा 1390 फीट है। पिछले सप्ताह, जलस्तर बढ़कर 1394 फीट तक पहुंच गया था। हालांकि, सोमवार को जलस्तर थोड़ा घटकर 1390.36 फीट रहा। इस दौरान, निकासी करीब 1.1 लाख क्यूसेक दर्ज की गई।

Flood-In-12-Districts-Orange-Alert-Issued-Pm-Calls-Cm-Cm-Calls-A-Meeting-Bhakra-Water-Level-Rises-Asks-For-Package-From-The-Centre



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं