September 11, 2026 00:44:50
Cm मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल संग बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द; Sc का सरकार को नोटिस; Pak चौकी डू

Cm मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल संग बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द; Sc का सरकार को नोटिस; Pak चौकी डूबी

Sep4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में बाढ़ से हालात अब भी गंभीर हैं। इसी बीच अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत भी बिगड़ गई है, आज वह AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। केजरीवाल भी अब सीएम मान से मिलने के लिए पहुंच गए हैं। वहीं, अमृतसर गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 हफ्तों में रिपोर्ट तलब की है। चीफ जस्टिस ने कहा है- हमने ऐसी बारिश और बाढ़ पहले नहीं देखी। राज्य के हालात जानने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंच गए हैं। अमृतसर एअरपोर्ट पर उनसे गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मुलाकात की। साथ ही गवर्नर ने बाढ़ पीड़ित 5 जिलों की रिपोर्ट भी सौंपी। सतलुज का पानी फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमा पार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी तक पहुंचा है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने मानसा, संगरूर और बरनाला जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत कार्यों में मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि, अब बारिश का दौर थमने के बाद कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी का स्तर कम होने लगा है। पंजाब के हालात का जायजा लेने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान इस साल रावी ने पहुंचाया। कई गांवों से बाढ़ का पानी नीचे गिरा है और नुकसान सामने आने लगा है। लोगों के घरों में रेत इकट्ठा हो चुकी है। खेतों में फसलें रेत की चपेट में हैं। घरों की हालत काफी दयनीय है। दीवारों पर दरारें आ चुकी हैं। कई छतें गिर चुकी हैं। कच्चे घर रहने लायक नहीं रहे हैं। रात से एक बार फिर अमृतसर के रमदास इलाके में रावी का पानी चढ़ने लगा है।

Cm-Manns-Health-Deteriorates-Visit-To-Flood-Affected-Areas-With-Kejriwal-Cancelled-Sc-Issues-Notice-To-Government-Pak-Post-Submerged



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं