जालंधर। जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा करप्शन केस की साजिश में जेल में बंद थे। उन्हें हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया और 3 दिनों का पुलिस को मिला है। इस केस में पीड़ित ने आरोप लगाया कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी। बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है। अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है।
कोर्ट में हुए विधायक अरोड़ा पेश
विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने पूछताछ की दलीलें देकर अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड अदालत से हासिल किया है। विधायक रमन अरोड़ा के वकील नवीन चड्ढा ने कहा कि 23 अगस्त को 253 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। हमने पिछले केस में कल हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। अब रमेश नाम के ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रमेश ने आरोप लगाया है कि वह विधायक अरोड़ा को 30 हजार रुपए देता रहा। यदि अरोड़ा ने पैसे लिए है तो उसी समय शिकायतकर्ता रमेश पुलिस को शिकायत देता। ये ठेकेदार पार्किंग ठेकेदारी का काम करता है। अरोड़ा जेल से बाहर ना आ सके इस कारण उन पर इस तरह के केस दर्ज किए जा रहे है।
Aap-Mla-Arora-Appeared-In-Court-In-Jalandhar-After-Corruption-Case-Now-Fir-Of-Extortion-Got-3-Days-Remand