डेस्क, लुधियाना लुधियाना में ब्लोके रोड 44 फुटा रोड हैबोवाल कलां स्थित उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद का नए प्रधान और कार्यकारणी चुनने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है । आपको बता दें कि उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद की पुरानी कार्यकारिणी बीते अगस्त महीने भंग कर दी गई थी और उसके बाद से अभी तक नई कार्यकारी का गठन नहीं हो पाया है, जबकि इससे पहले पुरानी कार्यकारिणी भंग होने के अगले 10 से 15 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाता था । पुरानी कार्यकारिणी में शिव सिंह रावत प्रधान और कैलाश सिंह जमनाल जनरल सेक्रेटरी की अहम भूमिका पर थे। बलोंके रोड बचन सिंह नगर स्थित उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद के प्रांगण में आज अगले माह में होने वाले मां भगवती के जागरण और नए कार्यकारी के गठन को लेकर अहम बैठक रखी गई थी । लेकिन आज की इस बैठक में आपसी खींचतान के चलते नई कार्यकरणी के चुनाव को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पाया है। असल में पुरानी कार्यकारणी के आरोपों प्रत्यारोपों में घिरने के चलते आज भी बैठक का माहौल बहसबाजी में उलझ कर रह गया। कुछ सदस्यों का कहना है की पुरानी कार्यकारिणी की ओर से कमाई और खर्च का लेखा-जोखा सही ढंग से नहीं दिया जा रहा और दी जाने वाली बैलेंस शीट का भी ऑडिट पिछले 4 साल से नहीं करवाया गया है। आज की अहम बैठक में गयासपुरा, जमालपुर सहित कई अन्य भागों से करीब 150 के आसपास सदस्य शामिल हुए थे। आपको बता दे कि नई कार्यकारणी के गठन को 42 के करीब मेंबर की टीम गठित की जा चुकी है और इसी में से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाना है। नई कार्यकारणी अगले 2 साल तक इस परिषद का कामकाज देखेगी।
After-All-Who-Will-Be-The-New-Head-Of-Uttaranchal-Kumaon-Development-Council-Tug-Of-War-Begins