September 10, 2026 06:01:48
Pm के पंजाब दौरे से पहले Aap की मांग, अरोड़ा बोले- ये डिजास्टर टूरिज्म न हो, राज्य को मिले 20 हजार क

Pm के पंजाब दौरे से पहले Aap की मांग, अरोड़ा बोले- ये डिजास्टर टूरिज्म न हो, राज्य को मिले 20 हजार करोड़ की राहत

Sep8,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 सितंबर को होने वाले बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे से पहले ही गरमा गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग की कि प्रधानमंत्री का यह दौरा सिर्फ "डिजास्टर टूरिज्म" बनकर न रह जाए। उन्होंने अपील की कि मोदी पंजाब के साथ खड़े हों और 20 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी करें, साथ ही राज्य को 60 हज़ार करोड़ रुपए का बकाया भी दिया जाए। अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर चूक का ठीकरा फोड़ते हुए इसे उनकी नालायकी बताया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल पानी में उतरकर फोटो खिंचवाकर चले गए, लेकिन किसी तरह की मदद का ऐलान नहीं किया। उल्टा, दिल्ली जाकर ऐसा बयान दिया जिसने पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर पंजाब में बाढ़ अवैध माइनिंग से आई है, तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को क्या कहा जाएगा? वहीं, दिल्ली तक में पानी की स्थिति ठीक से संभाली नहीं जा रही। अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होती है और हमने उसे पूरी तरह निभाया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार कांग्रेस सरकार की लापरवाही और चुनावी माहौल के कारण ही सुरक्षा में चूक हुई थी। वहीं, उन्होंने पंजाब बीजेपी की लोकल लीडरशिप पर सवाल उठाया है।

Aaps-Demand-Before-Pms-Visit-To-Punjab-Arora-Said-This-Should-Not-Be-Disaster-Tourism-The-State-Should-Get-Relief-Of-20-Thousand-Crores



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं