September 10, 2026 01:40:57
प्रति एकड़ किसानों को मिलेंगे बीस हजार:कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम का ऐलान, मृतकों के परिवार को चार ला

प्रति एकड़ किसानों को मिलेंगे बीस हजार:कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम का ऐलान, मृतकों के परिवार को चार लाख, 8 फैसले हुए

Sep8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार की आज अहम कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें सीएम भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वहीं, दो घंटे चली मीटिंग के बाद सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग के फैसलों का ऐलान किया। मुख्य रूप में किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा 20 हजार रुपए पंजाब सरकार देगी। सीएम ने दावा किया है कि किसी भी राज्य द्वारा दिया जाने वाला सबसे अधिक मुआवजा है। वहीं, मृतकों के परिवारों को चार लाख मिले। किसानों को सोसाइटियों या कॉपरेटिव बैंकों से लिए कर्ज को भरने में छह महीने की छूट दी गई। आखिर में उन्होंने कहा कि “मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं जैसे ही छुट्टी मिलेगी, मैं आपके बीच आऊंगा मैं लोगों के बिना नहीं रह सकता आपके दर्द के सामने मेरा दर्द बहुत छोटा है आपकी चुनी हुई सरकार हर वक्त आपके साथ खड़ी है”।

अस्पताल के कमरे में ली अधिकारियों की मीटिंग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा “पंजाबियों को मेरी तरफ से प्यार भरा सत श्री अकाल। मैं इस समय अस्पताल में भर्ती हूँ। बीमार कोई भी हो सकता है, मैं भी इंसान हूं दिन-प्रतिदिन मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है। आप मीडिया की खबरें पढ़ चुके होंगे और सुन चुके होंगे। मैं अस्पताल के कमरे से ही हर समय पंजाबियों की चिंता करता हूं। मैंने यहां मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाकर बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बैठक की है कुछ अहम फैसले लिए गए हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है”

ज़मीन से रेत/मिट्टी हटाने की अनुमति

बाढ़ से मिट्टी और रेत नदियों में भर गई है, जिससे कई नदियों की चौड़ाई कम हो गई है सरकार जिसकी ज़मीनउसकी रेत नीति लेकर आ रही है किसान अपनी ज़मीन से रेत/मिट्टी निकाल सकेंगे और चाहें तो उसे बेच भी सकते हैं । उन्होंने कहा कि ब्यास नहीं पहले बहुत चौड़ी होती थी, लेकिन अब छोटी हो गई। फसल की बर्बादी के लिए प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। यह अब तक किसी भी राज्य सरकार की तरफ से दिया गया सबसे अधिक मुआवजा है। मुआवजा चेक सीधे किसानों के हाथों में दिए जाएंगे 

मृतकों के परिजनों को सहायता

 बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। जिन परिवारों के घर बर्बाद हो गए हैं, या पानी में बह गए हैंप्। उनका सर्वे करवाया जाएगा और नुकसान का आकलन होते ही सरकार वित्तीय सहायता सरकार देगी। बाढ़ प्रभावित लोगों को लिए गए कर्ज की किश्त चुकाने में 6 महीने की छूट दी गई है इस अवधि में उन्हें किस्त नहीं देनी होगी। बड़ी संख्या में पशु और मछलियों का नुकसान हुआ है सरकार इसकी भरपाई करेगी साथ ही, पशुओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए लगभग 1700 गांवों और 300 शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग मशीनें लगाई जाएंगी हर गांव में क्लीनिक लगाकर डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी, ताकि दवाइयां और इलाज लोगों को नजदीक ही उपलब्ध हों। बाढ़ से शिक्षा संस्थानों और बिजली ढांचे को हुए नुकसान की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जाएगी।

Farmers-Will-Get-Twenty-Thousand-Per-Acre-Cm-Announced-After-Cabinet-Meeting-Four-Lakhs-To-The-Families-Of-The-Deceased-8-Decisions-Taken



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026