September 10, 2026 01:08:16
रेस्क्यू सेंटर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया:हरियाणा Cm ने 20 ट्रक राहत सामग्री भेजी; 2000 से ज्या

रेस्क्यू सेंटर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया:हरियाणा Cm ने 20 ट्रक राहत सामग्री भेजी; 2000 से ज्यादा गांव डूबे, सेना ने बांध बचाए

Sep10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। भले ही डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया हो, लेकिन 2 हजार से ज्यादा गांव डूबे हैं। सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बुधवार को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से लदे 20 ट्रक भेजे। इनमें खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान है। हरियाणा पहले भी 15 ट्रक राहत सामग्री भेज चुका है। मंगलवार को पीएम मोदी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे कर प्रदेश को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इस पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1600 करोड़ रुपए की टोकन राशि देने की घोषणा की है। बाकी राशि का भुगतान अलग-अलग एजेंसियों के असेसमेंट के बाद किया जाएगा। पंजाब को 100% मुआवजा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई कमी न हो। फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित एरिया में एक महिला ने स्कूल में बनाए गए रेस्क्यू सेंटर में बच्चे को जन्म दिया है। महिला पहले से 3 बच्चों की मां है। उसने बच्चे का नाम मनकीरत सिंह रखा। रूपनगर के दाऊदपुर गांव में 2 धुस्सी बांधों को सेना और स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। DC वरजीत वालिया ने बताया कि दोनों बांधों को स्थायी रूप से मजबूत करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। लुधियाना में इस साल सतलुज के किनारे 350 एकड़ खेत पानी में डूब चुके हैं। फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अगले 72 घंटे में यह पता चल जाएगा कि बाढ़ से कितनी फसलें तबाह हुईं।

Woman-Gave-Birth-To-A-Child-In-The-Rescue-Center-Haryana-Cm-Sent-20-Trucks-Of-Relief-Material-More-Than-2000-Villages-Were-Submerged-Army-Saved-The-Dam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026