September 11, 2026 04:44:39
पंजाब Cm भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिली, 6 दिन से मोहाली में भर्ती थे; धड़कन धीमी और कमजोरी की द

पंजाब Cm भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिली, 6 दिन से मोहाली में भर्ती थे; धड़कन धीमी और कमजोरी की दिक्कत हुई थी

Sep11,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 6 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गुरुवार को दोपहर बाद 4:35 बजे वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से बाहर आए। इस दौरान बाहर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फिर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए। 5 सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। सीएम मान 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में भी शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि पीएम ने उनकी सेहत को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पूछा था। इसके बाद कटारिया ने अस्पताल पहुंचकर सीएम से मुलाकात की थी। सीएम ने अस्पताल से ही बाढ़ को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। उसने मिलने हरियाणा के सीएम नायब सैनी, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत प्रदेश के मंत्री पहुंचे थे। 2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। 5 सितंबर की शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा।

Punjab-Cm-Bhagwant-Mann-Discharged-From-Hospital-Was-Admitted-In-Mohali-For-6-Days-Had-Problem-Of-Slow-Heartbeat-And-Weakness



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं