पंजाब। पंजाब में आज आम आदमी पार्टी ने 27 हलकों में प्रभारी और एक ट्रेड विंग का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। 2027 विधान सभा चुनाव से पहले AAP हाई कमान ने पंजाब में जमीनी स्तर पर पार्टी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने हलका इंचार्जों की आज सूची जारी की है। उन्होंने नव नियुक्ति हलका प्रधानों को पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं भी दी। इन नियुक्तियों के बाद आम आदमी पार्टी के वर्करों में भी उत्साह है।
Aap-Appoints-27-Constituency-In-Charges-In-Punjab-Pradhan-Arora-Works-To-Expand-Party-Base-Begins-Preparations-Ahead-Of-2027-Assembly-Elections