September 10, 2026 03:43:02
हिमाचल के मंत्री ने दूसरी शादी रचाई, विक्रमादित्य ने चंडीगढ़ में पंजाब की डॉक्टर संग लावां फेरे लिए,

हिमाचल के मंत्री ने दूसरी शादी रचाई, विक्रमादित्य ने चंडीगढ़ में पंजाब की डॉक्टर संग लावां फेरे लिए, सांसद कंगना ने बधाई दीं

Sep22,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए। इस मौके पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट, हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें बंधाई दी। कंगना ने कहा- विक्रमादित्य मेरे कोई दुश्मन नहीं हैं। मैं कामना करती हूं कि उनका जीवन कल्याणमय रहे। शादी के लिए सुबह करीब 11 बजे दोनों परिवार गुरुद्वारे पहुंचे। विक्रमादित्य ने शेरवानी, जबकि अमरीन ने लहंगा पहन रखा था। गुरुद्वारे में शादी की रस्में बेहद सादगी से पूरी हुईं। इसमें दोनों तरफ से सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। विक्रमादित्य के साथ उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे। अब वह यहां से ललित होटल गए हैं। जहां मंत्री लंच करने के बाद पत्नी अमरीन के साथ शिमला लौटेंगे। शिमला के होली लॉज में वधू प्रवेश का कार्यक्रम होगा। अमरीन कौर, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राजनीति में आने से पहले विक्रमादित्य का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उनकी अमरीन से दोस्ती हुई। यह दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी बताई जाती है, जो अब शादी में बदल गई है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

Himachal-Minister-Marries-For-The-Second-Time-Vikramaditya-Ties-The-Knot-With-A-Doctor-From-Punjab-In-Chandigarh-Mp-Kangana-Congratulates-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026