पंजाब । पंजाब में हेल्थ कार्ड योजना 2 अक्टूबर को लॉन्च नहीं होगी। बाढ़ की वजह से अब सरकार ने इसे दिसंबर में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान दी। उन्होंने बताया कि टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए बकायदा फंड रखा गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज सुविधा दी जाएगी। पंजाब सरकार का दावा है कि इस स्कीम में राज्य के सारे सरकारी और नामी प्राइवेट अस्पतालों को शामिल किया जाएगा। स्कीम में 2 हजार के करीब प्राइवेट अस्पतालों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जो हेल्थ कार्ड बनेगा, उसमें गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा लोगों को दी जाएगी। हालांकि, बरनाला और तरनतारन में स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है।
Punjab-Health-Card-Scheme-To-Be-Launched-In-December-Government-Postpones-Launch-Due-To-Floods-Free-Treatment-Up-To-10-Lakh-To-Be-Provided