September 11, 2026 04:44:08
पंजाब में 3400 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती होगी, 1600 पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन, इनमें सबसे ज्या

पंजाब में 3400 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती होगी, 1600 पुलिसकर्मियों का होगा प्रमोशन, इनमें सबसे ज्यादा Asi होंगे, रूटीन भर्ती में बढ़ेंगी सीटें

Oct1,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पुलिस में स्टाफ की कमी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 3400 नए कॉन्स्टेबल भरने का फैसला किया है। इसके साथ-साथ 1600 पदों पर प्रमोशन के जरिए भी भर्ती की जाएगी। इसमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 1000 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) शामिल होंगे। इसके अलावा, जिलों में 4500 और पद भी धीरे-धीरे भरे जाएंगे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि भर्ती प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। उन्होंने पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी की और आगे की योजना पर बात की। पंजाब पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती आने वाली है- कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक। तैयारी शुरू हो गई है, जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु की है। पंजाब के डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि त्योहारों के समय शांति बनाए रखने के लिए खास योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों, नशा तस्करों, और असामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, बिना किसी डर के। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में पकड़ा गया, तो उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। डीजीपी ने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि अपराधियों पर सख्ती होनी चाहिए। साथ ही, भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab-Will-Recruit-3400-Constables-Promote-1600-Police-Officers-Most-Of-Whom-Will-Be-Asis-And-Increase-The-Number-Of-Seats-In-Routine-Recruitment



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं