September 10, 2026 04:04:39
पंजाब में उद्योगों को रात को सस्ती बिजली मिलेगी:पावरकॉम का फैसला, एक रुपए सस्ती दी जाएगी बिजली, 16 अ

पंजाब में उद्योगों को रात को सस्ती बिजली मिलेगी:पावरकॉम का फैसला, एक रुपए सस्ती दी जाएगी बिजली, 16 अक्टूबर से लागू होगा नियम

Oct2,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार उद्योगों को रात में सस्ती बिजली देगी। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक यह बिजली एक रुपए सस्ती होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इंडस्ट्री चलाने पर यह सुविधा मिलेगी। इससे रात को चलने वाले उद्योगों को फायदा होगा। 16 अक्टूबर को एक मार्च तक यह आदेश लागू होंगे। सर्दियों में रात के समय बिजली खपत कम होती है। इसलिए बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने यह फैसला लिया है। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। पंजाब पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की से बड़े शहरों में चलने वाले उद्योगों को फायदा होगा। इनमें लुधियाना, पटियाला, जालंधर और मोहाली जैसे शहर शामिल है। यहां पर रात को भी उद्योग चलते है। यहां पर शिफ्टों में काम होता है। पंजाब सरकार का फोकस बिजली उत्पादन भी लगा है। इसलिए विभाग की तरफ से गोइंदवाल में प्राइवेट कोयला थर्मल प्लांट खरीदा गया है। वहीं, रात के समय बिजली दूसरे राज्यों को बेची भी जाती है। इस समय मुख्य रूप से मुंबई जैसे बड़े शहरों को बिजली भेजी जा रही है।

बाहरी राज्यों से कंपनियां कर रही निवेश

इतना ही नहीं अब पंजाब में बाहरी राज्यों से भी कंपनियां आकर निवेश कर रही है। जिसे काफी पंजाब के लिए अच्छा काफी संकेत माना जा रहा है। सीएम कह चुके है कि इसके लिए उन्होंने कई स्तर पर काम किया है। पंजाब सरकार ने इंडस्ट्री से जुड़े नियमों में काफी बदलाव किया है। अब मात्र 18 दिन में व्यक्ति को एक ही विंडो से सारी अनुमति मिलेगी। इसके पीछे की वजह भी एक है, क्योंकि राज्य में अगर उद्योग आए तो तो युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा नए उद्योग मंत्री की तरफ से 24 कमेटियां तक गठित की गई। जिसमें हर इंडस्ट्री के एक्सपर्ट जोड़े गए है। उन्हीं की राय पर सरकार की तरफ से अगली इंडस्ट्री पॉलिसी को तैयार किया जा रहा है। वहीं, सीएम खुद दिल्ली व अन्य राज्यों में जाकर उद्योगों के माहिरों से मिलकर आए है।

Industries-In-Punjab-Will-Get-Cheaper-Electricity-At-Night-Powercoms-Decision-Electricity-Will-Be-Provided-At-A-Discount-Of-One-Rupee-The-Rule-Will-Come-Into-Effect-From-October-16



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026