पंजाब। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उन्हें इलाज के सातवें दिन भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है ताकि उनका दिल धड़कता रहे। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। इसके कारण उनके शरीर का कोई और अंग सही से काम नहीं कर रहा। हालांकि उनके लिए दुआ और अरदास करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है, लेकिन डॉक्टरों के पास अब ज्यादा इलाज के विकल्प नहीं बचे हैं। उनकी हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है। अब तक अस्पताल की ओर से 6 मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा चुके हैं। राजवीर अब तक होश में नहीं आए हैं और किसी से बातचीत नहीं कर पाए हैं। उनकी सलामती के लिए देशभर के गुरुद्वारों में अरदास की जा रही है। गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उनके बेटे विक्रम बाजवा और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई नेता फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर, हादसे के बाद राजवीर के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़े हैं। हादसे के दिन यानी 27 सितंबर को जहां उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, अब यह आंकड़ा 2.6 मिलियन पार कर चुका है। इसी तरह फेसबुक और यूट्यूब पर भी लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
Punjabi-Singer-Jawandas-Brain-Is-Not-Responding-Doctors-Say-She-Is-Still-On-Life-Support-Her-Heart-Is-Functioning-With-Medication-And-Her-Condition-Is-Extremely-Critical