September 10, 2026 23:53:16
उद्योगपति रजिंदर गुप्ता बन सकते हैं राज्यसभा सदस्य, पंजाब सरकार के 2 पद छोड़े

उद्योगपति रजिंदर गुप्ता बन सकते हैं राज्यसभा सदस्य, पंजाब सरकार के 2 पद छोड़े

Oct4,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता राज्यसभा जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें पंजाब में खाली हुई सीट से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसकी बड़ी वजह उनका सरकार से मिले कैबिनेट रैंक के पदों से इस्तीफा है। गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था। पहले चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्य सभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम आया। हालांकि पंजाब की राज्यसभा सीट पर दिल्ली वालों के राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया।

    पंजाब के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट : राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।

    कंपनी का 5 हजार करोड़ का टर्नओवर : ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है। ट्राइडेंट में तैयार हो रहे उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। हाल ही में USA में भी कंपनी ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जहां विदेशी ग्राहकों ने उत्पादों की सराहना की थी।

    उद्योगपति के साथ समाजसेवी भी हैं गुप्ता : राजिंदर गुप्ता मशहूर उद्योगपति तो हैं ही, उसके साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। वह कई धार्मिक और समाजसेवी संगठनों को दान देते हैं। कोरोना काल में भी ट्राइडेंट की तरफ से देश में लाखों PPT किटें और मास्क तैयार कर मुफ्त बांटे गए थे। इसके अलावा वे श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन थे। इसके पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Industrialist-Rajinder-Gupta-May-Become-Rajya-Sabha-Member-Leaving-Two-Posts-In-Punjab-Government



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं