September 11, 2026 06:15:43
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:11 दिन से वेंटिलेटर पर थे, लुधियाना में पैतृक गांव ले जाई जाएगी पा

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:11 दिन से वेंटिलेटर पर थे, लुधियाना में पैतृक गांव ले जाई जाएगी पार्थिव देह

Oct8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। सिंगर ने 10 बजकर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जवंदा के पैतृक गांव पौना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उनकी डेथ डिक्लेयर कर दी है। इस बीच उनके चाहने वाले नेता-सिंगर पहुंच रहे हैं। हालांकि उनके निधन को लेकर परिवार ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। थोड़ी देर में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जा सकती है। निधन की खबर मिलते ही मोहाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। अस्पताल के बाहर भी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। उनके करीबियों के मुताबिक उनकी पार्थिव देह को सीधे उनके पैतृक गांव लुधियाना में जगराओं के पौना ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों ने और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शोक व्यक्त किया। पंजाबी एक्टर बीएन शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Punjabi-Singer-Rajveer-Jawanda-Passes-Away-He-Was-On-Ventilator-For-11-Days-His-Body-Will-Be-Taken-To-His-Ancestral-Village-In-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं