September 10, 2026 02:11:34
पंजाब सरकार ने माना- बाढ़ से 13800 करोड़ का नुकसान, Bjp नेता का दावा- सही आकलन नहीं कर पाए Cm मान, क

पंजाब सरकार ने माना- बाढ़ से 13800 करोड़ का नुकसान, Bjp नेता का दावा- सही आकलन नहीं कर पाए Cm मान, केंद्र ने भेजे 805 करोड़

Oct11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में बाढ़ का आकलन करने में पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल रही। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री सभी नुकसान का आंकड़ा 20 हजार करोड़ के पार बताते रहे जबकि चीफ सेक्रेटरी 13 हजार करोड़ के आसपास बताते रहे। केंद्र सरकार ने जब पंजाब सरकार से नुकसान का आंकड़ा मांगा तो सरकार समय पर आंकड़े उपलब्ध नहीं करवा पाई। अब आखिर में राज्य सकार ने केंद्र को लिखकर दे दिया है कि सूबे में बाढ़ से 13800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने लुधियाना में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया। मनोरंजन कालिया ने कहा कि 30 सितंबर को जब मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री से मिले थे तो उन्होंने नुकसान का आंकड़ा मांगा, जिसे उपलब्ध करवाने में पंजाब सरकार को 10 दिन लग गए।

पीएम के दौरे में सीएम होते तो पंजाब को फायदा होता

मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब के दौरे पर आए थे तो उस दिन सरकार का कोई वरिष्ठ मंत्री वहां मौजूद नहीं था। अगर उस दिन मुख्यमंत्री या वित्त मंत्री होते तो बात स्पष्ट हो जाती। सरकार ने खानापूर्ति के लिए अपने जूनियर मंत्रियों को भेज दिया। जिन्हें इस बारे में ABC तक पता नहीं थी। मुख्यमंत्री बीमार थे तो वित्त मंत्री को उस बैठक में होना चाहिए था।

चीफ सेक्रेटरी ने 13000 करोड़ के नुकसान का जताया था अंदेशा

मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जब बैठक हुई तो उस बैठक में चीफ सेक्रेटरी ने बताया था कि नुकसान 13000 से 13500 करोड़ रुपए के करीब हुआ है। जबकि उनके मंत्री उसी दिन 20 हजार करोड़ और 50 हजार करोड़ का नुकसान बता रहे थे। कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक से पहले अफसरों ने व सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। मनोरंजन कालिया ने कहा कि केंद्र सरकार अपने कमिटमेंट को पूरा कर रही है। सरकार ने जो 1600 करोड़ रुपए के पैकेज की बात की थी उसमें से 805 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए। एनएचएआई की सड़कों को जहां नुकसान हुआ था उनको ठीक किया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि बाकी की रकम भी केंद्र सरकार जल्दी ही जारी करने वाली है।

Punjab-Government-Admits-Flood-Damage-Of-13800-Crore-Bjp-Leader-Claims-Cm-Mann-Failed-To-Accurately-Assess-Centre-Sends-805-Crore



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026