पंजाब। परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। पूरे परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है। हाल ही में परिणीति अस्पताल में एडमिट हुई थीं। परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं।
Good-News-Parineeti-Chopra-Has-Become-A-Mother-And-Given-Birth-To-A-Son-Leaving-Father-Raghav-Chadha-Overjoyed