पंजाब। पंजाब में एक बार फिर से रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी (पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) की बस सेवाएं ठप हो सकती हैं। राज्य की तीनों परिवहन इकाइयों के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियनें सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन ने घोषणा की है कि 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद से सभी बसें बंद रहेंगी। इससे पूरे पंजाब में रोडवेज और पनबस सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनियनों का कहना है कि सरकार ने कई बार मांगों को लेकर बातचीत का वादा किया, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान जोध सिंह ने ट्रांसपोर्ट विभाग, पनबस के प्रबंध निदेशक और पीआरटीसी के प्रबंध निदेशक को एक पत्र लिखकर आगाह किया है कि यदि विभाग 31 अक्टूबर को किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को शामिल करने के लिए नया टेंडर जारी करता है, तो सभी बसों का संचालन रोक दिया जाएगा।
कर्मचारियों में बढ़ा रोष
ठेका कर्मचारियों का कहना है कि स्थायी नौकरी के लिए जरूरी दस्तावेज पहले ही सरकार को सौंप दिए गए हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि "किलोमीटर स्कीम" के जरिए सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाना चाहती है और सरकारी कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है।
Punjab-Buses-Will-Again-Stop-Running-From-October-31st-Punjab-Roadways-And-Pun-Bus-Contract-Employees-Warn-Open-Front-Against-Privatization