September 10, 2026 06:01:53
कैप्टन अमरिंदर बोले-मैं मैदान में आ गया हूं, पंजाब में इलेक्शन से पहले ही माहौल गर्म हो जाएगा; सिद्ध

कैप्टन अमरिंदर बोले-मैं मैदान में आ गया हूं, पंजाब में इलेक्शन से पहले ही माहौल गर्म हो जाएगा; सिद्धू से फाइलें क्लियर नहीं होती थीं

Oct30,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पूर्व CM एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को मोगा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत देर बाद बाहर आया हूं। मेरी फिजिकल प्रॉब्लम चल रही थी। फौज की नौकरी के दौरान मुझे रीढ़ में चोट लग गई थी, इसका इलाज चल रहा था। अब मैं ठीक होकर मैदान में आ गया हूं। अब फतेह करके ही छोड़ेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2027 में पंजाब विधानसभा का इलेक्शन तो दूर है। इससे पहले ही माहौल गर्म हो जाएगा। हम खुलकर भाजपा की मदद करेंगे। लोगों का भाजपा के प्रति नजरिया बदला है। इसका हमें आने वाले समय में फायदा मिलेगा। राहुल गांधी के PM मोदी के डांस करने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि राहुल गांधी को समझ ही नहीं है। क्या बोलते हैं उसे नहीं पता। आपने देखा भारत के किसी प्राइम मिनिस्टर को डांस करते। डांस तो ट्रंप करता है। नवजोत सिंह सिद्धू पर कहा कि वो मेरी सरकार में मिनिस्टर रहा। तीन पोर्टफोलियो देखता रहा, लेकिन 7-7 दिन उससे फाइलें क्लियर नहीं होती थीं। राजा वड़िंग पर कहा कि वो क्या करतूत करता है, उसे देखना चाहिए।

2027 में समझौते की जरूरत न पड़े

2027 विधानसभा इलेक्शन में दूसरी पार्टियों के साथ समझौते के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि PM मोदी ने पंजाब के लिए काम किया है। लोगों ने पार्टी के प्रति पॉजिटिविटी है। आप देख रहे हैं कि जिस तरीके से हमारे साथ लोग जुड़ रहे हैं, मुझे लगता है कि शायद हमें किसी दूसरी पार्टी के साथ समझौते की जरूरत ही न पड़े। पूर्व CM ने कहा कि कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर भी चुनाव लड़ सकती है। हालांकि अभी समय है और चुनाव के नजदीक ही इसका पता चलेगा। वैसे भी समझौता करना या नहीं करना इस बात का फैसला स्टेट लेवल पर नहीं होता। पार्टी हाईकमान ही इस पर फैसला लेती है। कैप्टन ने कहा कि तरनतारन में हो रहे उपचुनाव को लेकर अभी मैं वहां नहीं जा पाया हूं। आने वाले दिनों में वहां जाने की योजना है। शायद मैं जल्द ही वहां पर जाऊं। लेकिन मेरी पार्टी के पदाधिकारियों से लगातार बात हो रही है। BJP की पोजिशन अच्छी है। हम वहां पर फाइट में हैं।

Captain-Amarinder-Said-I-Have-Entered-The-Fray-The-Atmosphere-In-Punjab-Will-Heat-Up-Even-Before-The-Elections-Sidhu-Was-Unable-To-Clear-Files



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं