पंजाब। आय से अधिक संपत्ति मामले में अरेस्ट पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़तीं जा रही हैं। अब मजीठिया पर भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा भी चलेगा। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत दी गई है। इससे पहले राज्य कैबिनेट ने 8 सितंबर को इस पर रिकमेंडेशन भेजी थी। यह मामला राज्य की विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया पर घोषित आय से लगभग 1200% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने 700 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से जुटाई, जो कथित रूप से 2013 के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 540 करोड़ की धनराशि के मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित की गई। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो अदालत में मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाएगा।
Trouble-Mounts-For-Bikram-Majithia-Punjab-Governor-Approves-Corruption-Case-Vigilance-Gathers-Evidence-Of-Assets-Worth-700-Crores