September 11, 2026 02:47:59
पीयू में प्रदर्शन, पुलिस-स्टूडेंट्स की झड़प, प्रदर्शनकारियों को रोकने गेट पर चढ़ीं चंडीगढ़ एसएसपी कंवरद

पीयू में प्रदर्शन, पुलिस-स्टूडेंट्स की झड़प, प्रदर्शनकारियों को रोकने गेट पर चढ़ीं चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर, यूनिवर्सिटी में घुसे प्रदर्शनकारी

Nov10,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स आज प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने है। स्टूडेंट्स ने पुलिस से धक्कामुक्की के बाद PGI के सामने गेट नंबर 1 को तोड़ दिया है। हालांकि उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने। इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। गेट नंबर 2 से पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए हैं। गेट पर स्पेशल फोर्स बुलाई गई है। हालांकि अब 1 नंबर गेट पूरी तरह खोल दिया गया है। स्टूडेंट्स और प्रदर्शनकारी यहां से यूनिवर्सिटी के भीतर दाखिल हो गए हैं। जिनमें निहंग भी शामिल हैं। वहीं मोहाली में पुलिस ने एक जज की गाड़ी को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया। गाड़ी से ड्राइवर ने उतरकर चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि गाड़ी में जज बैठे हैं लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी वापस ले गया। पुलिस के इंतजाम देख स्टूडेंट्स ने समर्थकों से अपील की कि पुलिस उन्हें जहां रोकें, वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दें। रविवार रात भी इसको लेकर स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। देर रात तक छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे रहे। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी में आज और कल, 2 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। स्टूडेंट्स की कॉल पर उनके समर्थन में किसान और कई राजनीतिक दल भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 2 हजार मुलाजिम तैनात किए हैं। पूरे शहर में 12 जगह नाकाबंदी की गई है। यूनिवर्सिटी में सिर्फ उन्हीं को जाने की इजाजत है, जिनका कोई काम है। उसके लिए भी उनकी ID देखी जा रही है। यह विवाद पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने से शुरू हुआ। इससे स्टूडेंट्स भड़क उठे तो केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन वापस ले लिया था।

Protests-At-Pu-Police-Student-Clashes-Chandigarh-Ssp-Kanwardeep-Kaur-Climbs-The-Gate-To-Stop-Protesters-Protesters-Enter-The-University



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं