September 11, 2026 06:43:35
सांसद अमृतपाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- पहले हाईकोर्ट जाएं; Nsa लगाने का विरोध

सांसद अमृतपाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा- पहले हाईकोर्ट जाएं; Nsa लगाने का विरोध किया था

Nov10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को झटका लगा है। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया। 31 अक्टूबर को इस संबंध में सांसद अमृतपाल ने याचिका दायर कर एनएसए लगाने का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि आपको यहां आने से पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। अदालत ने हाईकोर्ट को छह सप्ताह के भीतर इस मामले की सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजनिया की पीठ के समक्ष सुना गया। दायर याचिका में भारत सरकार, पंजाब सरकार के अलावा अमृतसर के डीसी, अमृतसर के एसएसपी रूरल व सुपरिटेंडेंट डिब्रूगढ़ जेल को भी पार्टी बनाया गय था। अमृतपाल के वकीलों की दलील दी थी कि NSA लगाना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनकी हिरासत खत्म की जानी चाहिए। अमृतपाल की याचिका में यह भी मांग की गई थी कि उन्हें संसद सत्रों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए, जिसे अब तक उनकी हिरासत के कारण रोका गया है। अमृतपाल की याचिका में यह भी कहा गया कि एक सांसद का कामकाज रोकना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। जिस हत्याकांड को लेकर सांसद अमृतपाल पर NSA बढ़ाई गई है, वह मामला 9 अक्टूबर 2024 का है। पुलिस की SIT की जांच में हत्याकांड की साजिश में आतंकी अर्श डल्ला के साथ अमृतपाल का भी नाम सामने आया था। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

अप्रैल 2023 से जेल में अमृतपाल, 9 साथियों से NSA हटाया जा चुका

अमृतपाल सिंह पर तीसरी बार एनएसए लगाया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ उसके 9 अन्य साथी दो साल साथ रहे। लेकिन इस बार सभी 9 साथियों का NSA तो खत्म कर दिया गया, लेकिन सिर्फ अमृतपाल सिंह पर NSA एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया। अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल 2023 से हिरासत में है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही अमृतपाल पर NSA लगा दिया गया था। जिसके बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। सरकार ने कहा कि अमृतपाल की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जिसे 2-2 साल के लिए बढ़ाया भी गया। हालांकि अब अमृतपाल के 9 साथियों से 2 साल बाद NSA हटा लिया गया लेकिन अमृतपाल पर तीसरी बार एक और साल के लिए इसे बढ़ा दिया गया। इस वजह से अमृतपाल की जमानत से लेकर पंजाब वापसी मुश्किल हो रखी है।

Mp-Amritpal-Suffers-Setback-Supreme-Court-Refuses-To-Hear-Plea-Says-He-Should-Go-To-High-Court-First-Had-Opposed-Imposition-Of-Nsa



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं