September 11, 2026 01:16:51
Pu में आज छुट्टी, सभी परीक्षाएं भी रद्द, Itbp की तैनाती, Bjp कार्यालय घेरने का दिन होगा तय, आज यूनिव

Pu में आज छुट्टी, सभी परीक्षाएं भी रद्द, Itbp की तैनाती, Bjp कार्यालय घेरने का दिन होगा तय, आज यूनिवर्सिटी में धरना देंगे छात्र

Nov26,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीनेट चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। जिसे लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा के सदस्यों की तरफ से आज यूनिवर्सिटी बंद का ऐलान किया गया था। मगर इससे पहले ही पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है और पहले स्थगित की गईं परीक्षाएं भी आगे टाल दी हैं। दूसरी तरफ देर शाम हुए प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी में ITPB की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद स्टूडेंट्स आज BJP के कार्यालय को घेरने की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। इसके लिए आज यूनिवर्सिटी में धरना प्रदर्शन के बाद मीटिंग की जानी है। इस संबंधी कुछ दिन पहले संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आज कुछ विभागों के विद्यार्थियों परीक्षाएं लेनी थी। मगर इस मौके पर यूनिवर्सिटी बंद की काल स्टूडेंट्स ने दी थी, पहले PU में छुट्टी के बाद इन परीक्षाओं को DAV कालेज में तब्दील कर दिया गया था। मगर इससे वह आक्रोषित हुए और उनकी तरफ से मंगलवार की रात को यूनिवर्सिटी का 2 नंबर गेट बंद कर दिया था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से यह परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं। जिसके बाद छात्र शांत हुए और वीसी कार्यालय के बाहर चल रहे प्रदर्शन में पहुंच गए।

सीनेट चुनाव की तारीख के ऐलान की मांग कर रहे छात्र

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीनेट और सिंडिकेट को केंद्र सरकार की तरफ से भंग कर दिया गया था, इसी को लेकर ही स्टूडेंट्स पिछले 24 दिन से यहां पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला वापिस ले लिया था और अब स्टूडेंट्स की तरफ से सीनेट चुनाव की तारीख का ऐलान करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर रेनू विज की तरफ से सीनेट चुनाव की तारीख का ऐलान करने के लिए प्रपोजल चांसलर व उपराष्ट्रपति को हुआ है। मगर इस पर कोई फैसला नहीं आया है।


Pu-Is-Closed-Today-All-Exams-Are-Canceled-Itbp-Deployed-A-Day-Will-Be-Decided-For-The-Bjp-Office-Siege-And-Students-Will-Protest-At-The-University-Today



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं