September 10, 2026 01:08:36
पंजाब में आप ने मेयर को पार्टी से निकाला, पद से भी इस्तीफा लिया; ड्रग्स केस में महिला को बचाने के लि

पंजाब में आप ने मेयर को पार्टी से निकाला, पद से भी इस्तीफा लिया; ड्रग्स केस में महिला को बचाने के लिए रुपए लेने का आरोप

Nov27,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने मौजूदा मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी विरोधी और गलत गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है। उनसे मेयर पद से भी इस्तीफा ले लिया है। आरोप है कि मेयर ने एक महिला को आपराधिक मामले से बचाने के बदले पैसे लिए थे, जिसके बाद मामला सामने आया और पार्टी ने कार्रवाई की। बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का मेयर निर्विरोध चुना गया था। वे पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के पहले मेयर बने थे। इससे पहले, 5 जुलाई 2023 को कांग्रेस की तत्कालीन मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था, जिसके बाद पार्षदों के समर्थन से चानी को यह पद मिला। मोगा नगर निगम हाउस की बैठक में कुल 50 में से 42 काउंसलरों की उपस्थिति में चानी का चुनाव हुआ। इनमें AAP के 32 और अन्य दलों के 10 काउंसलरों का समर्थन शामिल था।

Aap-Expels-Punjab-Mayor-From-Party-Forces-Him-To-Resign-From-Office-Accuses-Him-Of-Accepting-Money-To-Protect-A-Woman-In-A-Drug-Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026