पंजाब। पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर और उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सीनेट चुनाव की तारीखों को मंजूरी देते हुए नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। सचिव सरिता चौहान ने बताया कि चुनाव वही शेड्यूल के अनुसार होंगे, जो पहले यूनिवर्सिटी की तरफ से भेजा गया था। चुनाव तारीखों की मंजूरी के बाद अब छात्र संगठनों की ओर से कल विक्ट्री मार्च निकाला जाएगा। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट का कार्यकाल 5 साल का होता है और पिछली सीनेट 31 अक्टूबर 2024 को खत्म हो गई थी। केंद्र सरकार ने नई सीनेट चुने जाने से पहले पुरानी सीनेट को भंग कर दिया था, जिसके बाद चुनाव रुके हुए थे। सीनेट चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए PU चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा पिछले 25 दिनों से यूनिवर्सिटी में धरना दे रहा था। इस दौरान कई संगठनों ने प्रदर्शन किए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर चुनाव की तारीख नहीं घोषित हुई तो 3 दिसंबर को पंजाब के सभी BJP दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। घेराव से पहले ही उपराष्ट्रपति ने चुनाव करवाने को मंजूरी दे दी।
Breaking-News-Senate-Syndicate-Elections-Announced-At-Pu-Chandigarh-Center-Approves-Senate-Elections-As-Per-Schedule-Set-By-Vc-Students-Victory-March-Tomorrow