पंजाब। पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 44 हजार 920 किलोमीटर सड़कें बनाने जा रही हैं। इसके लिए टेंडर हो जाएंगे। क्वालिटी से समझौता बिल्कुल नहीं होगा। उन्होंने गैंगस्टरों को भी दोटूक चेतावनी दी कि गोली चलाओगे तो मां की गोद में बैठकर चूरी नहीं खा पाओगे। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टर बढ़ने को लेकर लिखे लेटर पर उन्होंने जवाब दिया। CM ने बस चक्का जाम पर पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोहतक में खिलाड़ी के घर जाने पर दिए गए बयान पर भी तीखा पलटवार किया। CM ने कहा कि कुल 44 हजार 920 किलोमीटर सड़कें बनाने जा रहे हैं। पंजाब मंडी बोर्ड 22 हजार 291 किलोमीटर और नगर निगम व नगर कौंसिल 1255 किलोमीटर अर्बन रोड बनाएंगीं। 16,209 करोड़ रुपए क्वालिटी सड़कों पर लग रहे हैं। ठेकेदारों से मीटिंग की, कोई बाबू पैसे नहीं मांगेगा: मैंने पंजाब के सभी ठेकेदारों को टैगोर थिएटर में बुलाया था। उनसे निवेदन किया है कि उनसे कोई कमिशन नहीं लिया जाएगा। सड़क बनाते समय किसी विभाग का बाबू पैसे नहीं मांगेगा। आपने सड़क बनाने की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं करना है। सड़कों की क्वालिटी चेक करने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाया है।
Punjab-Cm-Mann-Warns-Gangsters-You-Wont-Be-Able-To-Eat-Bread-Sitting-In-Your-Mothers-Lap-He-Said-Adding-That-44920-Km-Of-Roads-Will-Be-Built-And-He-Retorted-To-The-Haryana-Cm