September 11, 2026 03:45:05
पंजाब के के 10 स्कूलों में उड़ाने की धमकी, बम प्लांट करने के ई-मेल और वॉयस मैसेज भेजे; स्कूलों में छु

पंजाब के के 10 स्कूलों में उड़ाने की धमकी, बम प्लांट करने के ई-मेल और वॉयस मैसेज भेजे; स्कूलों में छुट्‌टी कराई

Dec15,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के जालंधर में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। इन स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। कुछ स्कूलों को वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी गई। धमकी का पता चलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं। ढाई बजे की जगह सुबह 11 बजे ही छुट्‌टी होने से पेरेंट्स भी घबरा गए। सभी अपने कामकाज छोड़ तुरंत बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के KMV स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि ई-मेल से धमकी मिली है। एंटी साबोटाज टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों को खंगाला। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि साइबर सैल की तरफ से मेल की जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। इससे पहले अमृतसर में भी 3 स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान रेफरेंडम ने ली थी। हालांकि अभी तक अमृतसर पुलिस धमकी देने वालों के बारे में कुछ भी पता नहीं कर पाई है।

डीसी बोले-10 स्कूलों को थ्रेट मेल और वॉयस मैसेज आए

डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जालंधर के स्कूलों में थ्रेट मेल आई हैं। अभी तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पेरेंट्स जरूर पैनिक हुए हैं। स्कूलों में छुट्टी करवा दी गई थी। मेल को ट्रेस करने की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। 10 स्कूलों को थ्रेट मेल आई हैं। कुछ स्कूलों का वॉयस मैसेज आए हैं। सभी की जांच चल रही है।

CP बोलीं- चैकिंग अभियान रोका नहीं है, मेल ट्रेस कर रहे

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि स्कूलों को थ्रेट मेल मिली हैं। हमने सर्च की है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। चैकिंग अभियान अभी रोका नहीं गया है। जिन स्कूलों को धमकी भरी मेल मिली है, उनके कैंपस को पूरा चेक किया जाएगा। ये मेल कहां से आई हैं, इसे लेकर पुलिस का साइबर सेल पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

Bomb-Threat-Emails-And-Voice-Messages-Sent-To-10-Schools-In-Punjab-Schools-Declared-Closed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं