September 10, 2026 01:37:30
पंजाब में बहुचर्चित मामले आशिक संग पति को मारने वाली महिला की सहेली गिरफ्तार, हत्या की साजिश की राजद

पंजाब में बहुचर्चित मामले आशिक संग पति को मारने वाली महिला की सहेली गिरफ्तार, हत्या की साजिश की राजदार होने के लगे आरोप

Dec20,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव सुखनवाला में प्रेम संबंधों के चलते हुए गुरविंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने चौथी आरोपी के तौर पर नर्सिंग की छात्रा वीरइंद्र कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोगा के एक कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है और मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर की करीबी दोस्त बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वीरइंद्र कौर को गुरविंदर सिंह की हत्या की साजिश की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उसने इस गंभीर अपराध की जानकारी पुलिस से छिपाई। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इस संबंधी तब पता चला जब मृतक की सीडीआर से वीरइंद्र कौर का नंबर मिला। जानकारी के अनुसार 28–29 नवंबर की रात गांव सुखनवाला में गुरविंदर सिंह की उसके घर में ही हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह और उसके दोस्त विश्वजीत कुमार को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कार और वारदात को लूट का रूप देने के लिए घर से गायब किए गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

12वीं तक सहपाठी थीं रूपिंदर और वीरइंद्र

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि वीरइंद्र कौर और मुख्य आरोपी रूपिंदर कौर 12वीं कक्षा तक सहपाठी रही हैं। रूपिंदर कौर के कनाडा से वापस लौटने के बाद दोनों का दोबारा संपर्क हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वीरइंद्र कौर को हत्या की साजिश की जानकारी थी,जिसे उसने जानबूझकर छिपाए रखा। फिलहाल पुलिस ने वीरइंद्र कौर को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका को लेकर और अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

In-A-Highly-Publicized-Case-In-Punjab-The-Friend-Of-The-Woman-Who-Killed-Her-Husband-With-Her-Lover-Has-Been-Arrested-And-Accused-Of-Being-An-Accomplice-In-The-Murder-Plot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026