September 10, 2026 04:04:53
पंजाब में दूल्हे का सेहरा खोलने को लेकर जीजा-फूफा में चल थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

पंजाब में दूल्हे का सेहरा खोलने को लेकर जीजा-फूफा में चल थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Dec25,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पटियाला की एक शादी में एक शादी में जीजा और फूफा एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद एक को दूसरे रिश्तेदार ने थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद दोनों को गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकाल दिया गया। अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे को धक्का भी दे रहे हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की है। गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि शादी की रस्में चल रही थीं। तभी दूल्हे के सेहरे की गांठ खोलने की परंपरा शुरू हुआ। इसे लेकर एक महिला और अन्य रिश्तेदार में बहस शुरू हो गई। दूल्हे के सेहरे को हाथ लगाते ही महिला ने व्यक्ति को धक्का दे दिया। इसके बाद शादी में काफी देर तक खूब ड्रामा हुआ।

15 मिनट बाद मांगी माफी, अरदास करवाई

गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि वह आनंद-कारज को लेकर बाणी पढ़ रहे थे, इसी बीच उन्होंने अपील की कि काका जी का सेहरा खोला जाए। इस पर एक महिला और आदमी आकर दूल्हे के पीछे खड़े होते हैं और सेहरे की गांठ खोलने लगते हैं। पाठी सिंह के अनुसार, देखते ही देखते महिला और आदमी में गांठ खोलने को लेकर बहस होती है। इस पर सामने से एक अन्य व्यक्ति आता है और दोनों में धक्का-मुक्की हो जाती है। इसके बाद गुरुद्वारे के सेवादार विवाद करने वालों को बाहर निकाल देते हैं। गुरुद्वारे के पाठी सिंह ने कहा कि झगड़ा होने पर भी उन्होंने लड़का-लड़की का आनंद कारज पूरा करवाया। लावां-फेरे होने के बाद झगड़ा करने वाले दोनों गुट फिर से गुरुद्वारे के अंदर आ गए और कहा कि उनसे गलती हो गई है। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माफी मांगना चाहते थे। इस पर मैंने माफी की अरदास करवाई।

In-Punjab-Brother-In-Law-And-Uncle-Exchanged-Blows-Over-Opening-The-Grooms-Turban-Video-Goes-Viral-On-Social-Media

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026